Wednesday, 15 March 2017

तेरी निगाह मेरे गम की पासदार सही,
मेरी निगाह में गम ही नहीं कुछ और भी है,

नये जहान बसाए हैं फिक्रे आदम ने,
अब इस जमीं पे अदम ही नहीं कुछ और भी है,
......................................................
साहिर
गम की पासदार: दर्द का लिहाज करने वाली,
फिक्रे आदम: इंसान की सोच ,अदम:नरक,

Sunday, 26 February 2017

बने ऐसा समाज,
मिले सबको अनाज,
न हो लूट, न हो फूट, न हो झूट,
तो जी कैसा हो, कैसा हो...
जागे सबका नसीब,
न हो कोई ग़रीब,
मिटे रोग, भूलें सोग, सभी लोग,
तो जी कैसा हो, कैसा हो...
न हो मेहनत पे धन का इज़ारा,
सब करें अपने बल पे गुजारा,
भेद और भाव मिट जाए सारा,
आदमी आदमी को हो प्यारा,
कोई ऊँच और नीच,
न हो दुनिया के बीच,
न हो जात, न हो पात, रहें साथ,
तो जी कैसा हो, कैसा हो...
दीन और धर्म मांगें न चंदे,
एक हो जाएं धरती के बंदे,
टूट जाएं रिवाज़ों के फंदे,
बंद हो जाएं चोरी के धंदे,
मिटे काला बाजार,
पड़े झूठे को मार,
खुले पोल, फटे ढोल, घटे मोल,
तो जी कैसा हो, कैसा हो...
सारे जग में हो सुख का सवेरा,
जाए जुग जुग का बोझल अँधेरा,
कोई झगड़ा न हो तेरा मेरा,
लहर ले शान्ति का सवेरा,
न हो देशों में जंग,
रहें सब एक संग,
बुझे आग मिटे लाग,छिड़े राग,
तो जी कैसा हो, कैसा हो...
साहिर (बहूरानी) 1963
कल नई कोपलें फूटेंगी,
कल नए फूल मुस्काएंगे,
और नई घास के नए फर्श पर,
नए पाँव इठलाएंगे,
वो मेरे बीच नहीं आए,
मैं उनके बीच में क्यों आऊँ,
उनकी सुबहों और शामों का,
मैं एक भी लम्हा क्यों पाऊँ,
मैं पल दो पल का शायर हूँ,
पल दो पल मेरी कहानी है...
...अहले-दिल अहले-मोहब्बत पे इनायत है तेरी,
तूने डूबों को उबारा है, ये शोहरत है तेरी,
अनोखी शान तेरी, निराली आन तेरी,
तू मस्ती का खज़ाना,तेरा हर दिल दीवाना,
तू महबूबे-ख़ुदा है, तू हर ग़म की दवा है,
तभी तो सब कहते है,कहते है,कहते है,
हो के मायूस तेरे दर से, सवाली न गया,
झोलियाँ भर गईं सबकी,कोई खाली न गया,
जमाले-यार देखा है,जमाले-यार देखा,
रुखे-दिलदार देखा है,रुखे-दिलदार देखा,
किसी का नाज़नी जलबा सरे-दरबार देखा,
तमन्नाओं के सहरा में, हसीं-गुलजार देखा,
जब से देखा है तुझे,दिल का अजब आलम है,
जानो-ईमा भी अगर नज़र करूँ, तो कम है,
था जो सुनने में आया, तुझे वैसा ही पाया,
तू अरमानों का साहिल,तू उम्मीदों की मंज़िल,
तू हर बिगड़ी बनाए, तू बिछड़ों को मिलाए,
तभी तो सब कहते हैं,कहते हैं,कहते हैं,
हो के मायूस तेरे दर से, सवाली न गया,
झोलियाँ भर गईं सबकी,कोई खाली न गया

Friday, 9 December 2016

तदबीर से बिगड़ी हुई तक़दीर बना ले,
अपने पे भरोसा है तो ये दाँव लगा ले,
डरता है जमाने की निगाहों से भला क्या,
इन्साफ तेरे साथ है, इल्ज़ाम उठा ले
अपने पे भरोसा है तो ये दाँव लगा ले,
क्या ख़ाक वो जीना है जो अपने ही लिए हो,
खुद मिट के किसी और को मिटने से बचा ले,
अपने पे भरोसा है तो ये दाँव लगा ले,
टूटे हुए पतवार हैं कश्ती के तो ग़म क्या,
हारी हुई बाँहों को ही पतवार बना ले,
अपने पे भरोसा है तो ये दाँव लगा ले,
जो वादा किया वो निभाना पड़ेगा,
रोके ज़माना चाहे रोके ख़ुदाई,
तुमको आना पड़ेगा,
तरसती निगाहों ने आवाज़ दी है,
मुहब्बत की राहों ने आवाज़ दी है,
जानेहया जानेअदा छोड़ो तरसाना,
तुमको आना पड़ेगा,
ये माना हमें जाँ से जाना पड़ेगा,
पर ये समझ लो तुमने जब भी पुकारा,
हमको आना पड़ेगा,
हम अपनी वफ़ा पे न इलज़ाम लेंगे,
तुम्हें दिल दिया है तुम्हें जाँ भी देंगे,
जब इश्क़ का सौदा किया,फिर क्या घबराना,
हमको आना पड़ेगा,
आना है तो आ राह में कुछ देर नहीं है,
भगवान के घर देर है अंधेर नहीं है,
जब तुझसे न सुलझे तेरे उलझे हुए धंधे,
भगवान के इंसाफ पे सब छोड़ दे बंदे
खुद ही तेरी मुशकिल को वो आसान करेगा,
जो तू नहीं कर पाया वो भगवान करेगा,
आना है तो आ राह में कुछ देर नहीं है,
भगवान के घर देर है अंधेर नहीं है,
कहने की ज़रूरत नहीं आना ही बहुत है,
इस दर पे तेरा शीश झुकाना ही बहुत है,
जो कुछ तेरे दिल में है सब उसको ख़बर है,
बंदे तेरे हर हाल पे मालिक की नज़र है,
आना है तो आ राह में कुछ देर नहीं है,
भगवान के घर देर है अंधेर नहीं है,
बिन माँगे ही मिलती हैं यहाँ मन की मुरादें,
दिल साफ हो जिनका वो यहाँ आके सदा दें,
मिलता है जहाँ न्याय वो दरबार यही है,
संसार की सबसे बड़ी सरकार यही है,
आना है तो आ राह में कुछ देर नहीं है,
भगवान के घर देर है अंधेर नहीं है,