...नजरों के शोख़ नज़राने,
होठों के गर्म पैमाने,
हैं आज अपनी महफिल में,
कल क्या हो कोई क्या जाने,
होठों के गर्म पैमाने,
हैं आज अपनी महफिल में,
कल क्या हो कोई क्या जाने,
ये पल खुशी की जन्नत है,
इस पल में जी ले दीवाने,
आज की खुशियाँ एक हक़ीकत,
कल की खुशियाँ अफसाने हैं,
इस पल में जी ले दीवाने,
आज की खुशियाँ एक हक़ीकत,
कल की खुशियाँ अफसाने हैं,
पल दो पल का साथ हमारा,
पल दो पल के अफसाने हैं,
इस मंज़िल पर मिलने वाले,
उस मंज़िल पर खो जाने हैं,
पल दो पल के अफसाने हैं,
इस मंज़िल पर मिलने वाले,
उस मंज़िल पर खो जाने हैं,
पूरा कर ले दिल में जो अरमान है,
जिंदगी इक तेज रौ तूफान है,
इसका जो पीछा करे नादान है,
इसका जो पीछा करे नादान है,
गुमशुदा खुशियों पे क्यों हैरान है,
वक्त लौटे इसका कब इमकान है,
वक्त लौटे इसका कब इमकान है,
झूम जब तक धड़कनों में जान है,
झूमना ही जिंदगी की शान है,
झूमना ही जिंदगी की शान है,
अव्वल आखिर हर कोई अंजान है,
जिंदगी बस राह की पहचान है,
जिंदगी बस राह की पहचान है,
दोस्तो अपना तो ये ईमान है,
जो भी जितना साथ दे एहसान है,
जो भी जितना साथ दे एहसान है,
उम्र का रिश्ता जोड़ने वाले,
अपनी नज़र में दीवाने हैं,
अपनी नज़र में दीवाने हैं,
पल दो पल का साथ हमारा,
पल दो पल के याराने हैं
पल दो पल के याराने हैं
इस मंज़िल पर मिलनेवाले,
उस मंज़िल पर खो जाने हैं
उस मंज़िल पर खो जाने हैं
पल दो पल का...
No comments:
Post a Comment