Thursday, 3 November 2016

मेरे दिल में आज क्या है,तू कहे तो मैं बता दूँ,
तेरी ज़ुल्फ फिर सँवारूँ तेरी माँग फिर सजा दूँ

मुझे देवता बनाकर मेरी चाहतों ने पूजा,
मेरा प्यार कह रहा है मैं तुझे खुदा बना दूँ,


कोई ढ़ूँढ़ने भी आए, तो हमें न ढ़ूँढ़ पाए,
तू मुझे कहीं छुपा दे मैं तुझे कहीं छुपा दूँ,


मेरे बाजुओं में आकर तेरा दर्द चैन पाए,
तेरे गेसुओं में छुपकर मैं जहाँ के ग़म भुला दूँ,


मेरे दिल में आज क्या है,तू कहे तो मैं बता दूँ,
तेरी जुल्फ फिर सँवारूँ तेरी माँग फिर सजा दूँ,

No comments:

Post a Comment